KATNI : 3 अगस्त से शुरू होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण, फिल्मी सितारे भी होंगे शामिल

सांकेतिक फोटो
Share this news

कटनी, दैनिक मध्यप्रदेश

श्रावण मास में जगह-जगह पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन अभिषेक हो रहा है। इसी तारतम्य में 3 अगस्त से पार्थिव शिवलिंग निर्माण व अभिषेक का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आयोजक मनोज पंजवानी एवं दद्दा शिष्य मंडल ने आज मीडिया कर्मियों को उक्ताशय की जानकारी देते बताया कि उनके द्वारा स्व. लक्ष्मनदास पंजवानी व स्व.भगवानी  देवी पंजवानी की स्मृति में पूज्य संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दाजी) के सानिध्य में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैदान में आगामी 3 से 5 अगस्त तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्री पंजवानी ने बताया कि आयोजन में शामिल होने वाले भक्तों को निर्माण व पूजन सामग्री स्थल से प्राप्त होगी।

आयोजन के लिये कॉलोनी मैदान में वाटर प्रूफ टेंट लगाने के साथ पेयजल, सफाई व विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।श्री पंजवानी ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में श्रद्घालुओं के अलावा सिने कलाकार व दद्दा शिष्य मंडल के सदस्य शामिल होंगे एवं बाद में उनका विधि विधान से जल विहार कराया जायेगा।

About Post Author


Share this news
Advertisements