पन्ना में मजदूर महिला की चमकी किस्मत, एक सप्ताह में मिले 8 हीरे

पन्ना में मजदूर महिला की चमकी किस्मत, एक सप्ताह में मिले 8 हीरे
Share this news

पन्ना (मध्यप्रदेश), 20 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के पन्ना में मजदूर महिला को एक सप्ताह के भीतर लाखों रुपये मूल्य के आठ बेशकीमती हीरे मिले हैं।

कितना है हीरों का वजन?

बड़गड़ी गांव की निवासी रचना गोलदार को मिले आठ हीरो का कुल वजन 2.53 कैरेट है और इनमें छह उच्च गुणवत्ता वाले हैं। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन आठ हीरों में से छह नग जेम्स क्वालिटी के हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इनमें सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है। इसके अलावा, दो हीरे का रंग धूमिल है।’’

अब होगी हीरों की नीलामी

सिंह ने बताया कि इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा। उन्होंने इन हीरो की कीमत लाखों रुपये में होने का अनुमान जताया।

खुदाई के दौरान उसे यह मिले हीरे

गोलदार ने खदान क्षेत्र हजारा मुद्दा में पट्टा लिया था और खुदाई के दौरान उसे यह हीरे मिले हैं। पन्ना में खदान तो कई लोगों के पास है पर हीरा हर किसी के हाथ नहीं लगता। कुछ लोग तो कई साल से खदान का पट्टा लेकर हीरा खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नहीं मिला। गोलदार के तीन बच्चे हैं। उनके दो बेटे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं जबकि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि नीलामी से मिलने वाले रुपयों से उनकी आर्थिक स्थिति सुधारेगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements