पन्ना, 11 अक्टूबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में शुक्रवार को एक स्कूल बस हादसा हुआ हैं। बच्चों को स्कूल ले जा रही एक मिनी बस के पलट जाने से छह बच्चे घायल हो गए। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर अमानगंज क्षेत्र में रामनगर के निकट सुबह लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर हुई।
बस में सवार थे 30 बच्चे
क्षेत्र के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी मानसिंह टेकाम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 30 बच्चों को लेकर बस झारकुआ क्षेत्र में एक स्कूल जा रही थी तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस एक पुलिया पर पलट गई।
चालक मौके से फरार, तलाश जारी
उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिसकर्मियों ने वाहन में फंसे बच्चों को बचा लिया। अधिकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में सात से 13 साल की उम्र के छह बच्चे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

