सागर, 27 जुलाई 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो किशोर बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्यों ने सल्फास की गोलियाँ खाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान:
- मनोहर लोधी
- बेटी शिवानी (18)
- बेटा अंकित (16)
- दादी फूलरानी लोधी (70)
घटना कब और कैसे?
यह घटना सागर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर तेहर गाँव में हुई। फूलरानी और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई तथा शिवानी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मनोहर लोधी को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मनोहर लोधी की पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके गई थीं।
इस बीच, परिवार के सदस्य नंदराम सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने अपने भाई मनोहर को तड़के करीब तीन बजे उल्टी करते देखा जिसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसी को सूचना दी और एम्बुलेंस बुलाई। उन्होंने कहा कि जब तक एम्बुलेंस पहुँची तब तक फूलरानी और अंकित की मौत हो चुकी थी।
दांगी ने कहा कि आत्महत्या के पीछे के कारण की जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

