भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान गर्मी-उमस और पानी की कमी से 12 छात्र बीमार

भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान गर्मी-उमस और पानी की कमी से 12 छात्र बीमार
Share this news

सिंगरौली (मध्यप्रदेश), 14 अगस्त 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कथित तौर पर गर्मी-उमस और पानी की कमी के कारण 12 छात्र बीमार पड़ गए।

8 स्कूलों के 200 से अधिक छात्र हुए शामिल

कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के नेतृत्व में उनके गृह ग्राम में बुधवार को निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में आठ स्कूलों के 200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनमें से कुछ को जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर चितरंगी इलाके में पहुंचने के लिए लगभग छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ा और फिर मंत्री के आने से पहले एक घंटे तक इंतजार भी करना पड़ा।

बिना पानी-नाश्ते के भीषण गर्मी में तिरंगा यात्रा

उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी और उमस के बावजूद कार्यक्रम के दौरान पीने के पानी और नाश्ते की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। यात्रा शुरू होने के बाद कुछ छात्रों ने चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत की, जबकि कुछ छात्राएं गिर गईं। एक लड़की ने सांस लेने में तकलीफ की भी शिकायत की।

12 स्कूली छात्र अस्पताल में भर्ती

बारह छात्रों की हालत बिगड़ने के बाद शिक्षकों ने उन्हें चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी हरिशंकर बैस ने कहा कि 12 बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था और सभी को इलाज के बाद एक घंटे के भीतर छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि एक छात्र को पहले से मौजूद चिकित्सा स्थिति के कारण ऑक्सीजन दी गई थी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements