विख्यात ‘मांड’ गायिका गवरी देवी का निधन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया

विख्यात ‘मांड’ गायिका गवरी देवी का निधन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया
Share this news

जयपुर, 12 जून 2026 (भाषा)

‘मांड’ गायकी से पूरे देश में नाम कमाने वाली गवरी देवी का बृहस्पतिवार शाम निधन हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोक गायिका के निधन पर शोक जताते हुए इसे राज्य की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

अपने गायन से मोहा लोगों का मन

प्राप्त सूचना के अनुसार गवरी देवी (98) का निधन उनके पाली स्थित निवास में हुआ। गवरी देवी पिछले कई दशकों से ‘मांड’ गायन में सक्रिय थीं और उन्होंने देशभर में अपने गायन से लोगों का मन मोहा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गहलोत ने जताया शोक

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पाली की सुप्रसिद्ध ‘मांड’ गायिका गवरी देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना लोक संगीत जगत एवं राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी मधुर स्वर साधना और लोकगीतों के माध्यम से उन्होंने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को नयी पहचान दी। लोककला के संरक्षण और संवर्धन में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सुरमयी विरासत आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ‘मांड’ गायकी को दुनिया में लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान देने वाली सुप्रसिद्ध गायिका गवरी देवी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि गवरी देवी ने कई दशकों तक ‘मांड’ गायन किया तथा इस शैली में लोककला का पर्याय बनीं। उनके निधन से राजस्थान के कला एवं संस्कृति क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements