प्रतापगढ़ (उप्र), 06 अगस्त 2026 (भाषा)
प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान एक जर्जर मकान ढहने से उसके मलबे में दबने के कारण एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई।
एक ही झटके में उजड़ गई पूरी गृहस्थी
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आशुतोष मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली बाजार में बुधवार रात एक मकान के एक कमरे में परिवार के सात सदस्य सो रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बारिश के बीच मकान ढह गया और वे सभी मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि जोरदार आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस एवं दमकल विभाग को सूचना दी। मिश्रा ने बताया कि मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान :
- प्रमोद श्रीवास्तव (60)
- पत्नी रीता (55)
- बहू माधुरी (24)
- पोतों माधव (दो) (10 माह)
- परिवार के एक अन्य सदस्य नितिन (25)
करीब 100 वर्ष पुराना था मकान
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना में घायल प्रमोद के बेटे अमन का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मिश्रा ने बताया कि मकान करीब 100 वर्ष पुराना था और जर्जर हो चुका था।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

