लखनऊ में युवती ने फेसबुक पर लाइव आकर फंदा लगाया, मौत

लखनऊ में युवती ने फेसबुक पर लाइव आकर फंदा लगाया, मौत
Share this news

लखनऊ, 12 दिसंबर 2025 (भाषा)

लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय एक युवती ने फेसबुक पर लाइव’आकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने

आंबेडकर नगर की रहने वाली है युवती

विभूति खंड थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि युवती मूलरूप से आंबेडकर नगर जिले की रहने वाली थी और लखनऊ में किराए के कमरे में रहती थी। युवती ने आंबेडकर नगर जिले के एक स्थानीय पत्रकार के खिलाफ तथा सेना में कार्यरत एक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था।

क्या है पूरा मामला?

सेना के व्यक्ति पर आरोप था कि उसने शादी का झांसा देकर करीब पांच से सात महीने तक उसे धोखा दिया। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवती फेसबुक पर ‘लाइव’ आईं। इसकी सूचना मेटा ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था, इसलिए दरवाजा तोड़ने में समय लगा। युवती को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि लाइव वीडियो में युवती को यह कहते सुना जा सकती है कि वह नाटक नहीं कर रही, बल्कि वास्तव में आत्महत्या कर लेगी। हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements