आणंद (गुजरात), 30 सितंबर 2026 (भाषा)
गुजरात के आणंद जिले में बुधवार सुबह अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक जी.जी. जसानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक निजी बस एक्सप्रेसवे पर ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी। जसानी ने कहा, ‘‘इस टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।’’
उन्होंने बताया कि बस में 30 से 40 यात्री सवार थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

