गंगा एक्सप्रेस-वे पर एसयूवी डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गंगा एक्सप्रेस-वे पर एसयूवी डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Share this news

अमरोहा (उप्र), 11 जून 2026 (भाषा)

गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर को कथित तौर पर झपकी आने के कारण एक एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

छुट्टियां मनाकर लखनऊ लौट रहा था परिवार

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह हादसा बुधवार को अमरोहा-संभल सीमा के पास हुआ, जब परिवार जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां मनाकर लखनऊ लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, चालक नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और एसयूवी डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान:

  • अबू बकर (40) (जो वाहन चला रहा था)
  • भाभी हिना (28)
  • भतीजी जुनैरा (15)

घायलों की पहचान:

  • अबू बकर की पत्नी कुलसुम (38)
  • उनके भाई मोहम्मद उमर (32)
  • भतीजी सिदरा (14)
  • हनिया (2)
  • हिना के बच्चे मोहम्मद (4)
  • अफ्फान (7)
  • अफीफा (7)
  • हमना (10)

तीन घायलों की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। सभी घायलों को पहले संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements