विक्टोरिया (सेशेल्स), 29 जून 2026 (भाषा)
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।
समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। वह तीन दिवसीय यात्रा पर सेशेल्स में हैं और उनकी यह यात्रा शनिवार को शुरू हुई थी। सेशेल्स में इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐसे वक्त मनाया जा रहा है जब भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। इस विशेष अवसर पर रविवार रात आयोजित राष्ट्रीय परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘भारत को सेशेल्स के विकास के सफर में एक भरोसेमंद दोस्त और साझेदार के तौर पर उसके साथ खड़े होने पर गर्व है। हमारी साझेदारी साझा मूल्यों और लोगों के बीच आपसी संबंधों के साथ और मज़बूत हो रही है। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी बढ़ेगी।’’ एक विशेष सम्मान के रूप में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सैन्य दल के मार्च पास्ट के दौरान खड़े हुए और कृतज्ञता व्यक्त की।
भारत-सेशेल्स मजबूत मित्रता का एक और प्रतीक
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘असम रेजिमेंट और भारतीय नौसेना की टुकड़ियों ने कल सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया। यह भारत और सेशेल्स के बीच स्थायी और मजबूत मित्रता का एक और प्रतीक है।’’ भारतीय दल में असम राइफल्स के जवान, भारतीय नौसेना के जवान और भारतीय नौसेना का मार्चिंग बैंड शामिल था। इसके अलावा भारतीय नौसेना के युद्धपोत तरकश और इक्षक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे।00
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

