बेंगलुरु : आईपीएल मैच के दौरान 25 मोबाइल हुए गायब

बेंगलुरु : आईपीएल मैच के दौरान 25 मोबाइल हुए गायब
Share this news

बेंगलुरु, 31 मार्च 2026 (भाषा)

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल फोन गुम होने की 25 शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को जांच शुरू की। यह घटना 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के उद्घाटन मैच के दौरान हुई ।

पुलिस का क्या है कहना?

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद यह मामला सामने आया।

मामले की आगे की जांच जारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “मैच के दौरान फोन खो जाने के संबंध में अब तक 25 लोगों से शिकायतें मिली हैं। संभावना है कि फोन या तो चोरी हो गए हों या स्टेडियम के बाहर कहीं खो गए हों। पीड़ितों को परिसर में प्रवेश करने के बाद ही इसका पता चला हो।” उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements