दीक्षा स्पेन में संयुक्त तीसरे स्थान पर

Share this news

टेनेरिफ (स्पेन) (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने पहले दौर की तरह दूसरे दौर में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और वह लेडीज यूरोपीय टूर के टेनेरिफ महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 70 और 69 का स्कोर बनाया है और दो राउंड के बाद पांच अंडर पर हैं। वह दो दिन के बाद एकल बढ़त हासिल करने वाली लॉरेन वॉल्श (67-68) से चार शॉट पीछे हैं।

अवनि प्रशांत ने दूसरे दिन तीन ओवर पार 75 का स्कोर बनाया और 43वें स्थान पर खिसक गईं।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में त्वेसा मलिक (73-75), हिताशी बख्शी (72-76) और स्नेहा सिंह (77-79) कट में जगह बनाने में असफल रहीं। कट तीन ओवर पार पर निर्धारित किया गया था।

About Post Author


Share this news
Advertisements