KATNI : मां कपड़े डालने छत पर गई इधर डेढ़ साल का बच्चा बाल्टी में डूबा 

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

मिशन चौक क्षेत्र में घटना से हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कटनी दैमप्र। शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के मिशन चौक इलाके में एक हृदय विदारक घटना घटी, एक महिला घर पर कपड़े धूल रही थी वहीं पर उसका डेढ़ साल का बेटा खेल रहा था मां कपड़ों को छत में डालने गई इस बीच बच्चा खेलते खेलते पानी भरी बाल्टी में गिर पड़ा और डूबकर उसकी मौत हो गई। मां जब लौट कर आई तो बेटे को डूबा देख वह चीख उठी आनन फानन में बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ईश्वरपुरा वार्ड में यह दर्दनाक हादसा हुआ, डेढ़ साल का मो. अजलान पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। पड़ोसी आदित्य राज ने बताया कि वह मो. इकबाल का इकलौता बेटा था। इकबाल दुकान पर काम कर रहा था उसकी पत्नी छत पर कपड़े सुखाने गई थी तभी अजलान घर के अंदर खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाई उपरांत पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

About Post Author


Share this news
Advertisements