KATNI : शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने पुलिस ने चलाया ऑपरेशन शिकंजा

Share this news

कटनी दैमप्र।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा अवैध शराब पैकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने ऑपरेशन शिकंजा शुरू किया है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने 6 टीमों का गठन किया गया और जिले के सभी अनुभागों में एक साथ दबिश दी गई इस दौरान अवैध पैकारी संचालक गिरफ्तार किए गए।

ऑपरेशन शिकंजा के तहत जिले में 30 अवैध पैकारियों पर रेड की कार्यवाही गई इस दौरान दौरान कुल 237 लीटर अवैध शराब कीमती 1 लाख 22 हजार 650 रु बरामद किया गया।

ऑपरेशन शिकंजा पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं अवैध शराब के कारोबार के कारण सामाजिक अस्थिरता, अशांति एवं बिगड़ रही कानून व्यवस्था को आधार मानकर संपूर्ण जिले में अवैध शराब के विक्रय तस्करी,अवैध परिवहन पर लगाम लगाने कटनी पुलिस द्वारा ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है जिसके तहत अवैध रूप से शराब परिवहन करने,विक्रय करने एवं समाज में युवाओं में नशे के बढ़ते कुप्रभाव पर शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस द्वारा थाना कुठला, कोतवाली,माधव नगर रीठी,बड़वारा स्लीमनाबाद बरही, उमरियापान,विजयराघवगढ़ में दबिश दी गई और आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। कटनी पुलिस कप्तान के नेतृत्व में ऑपरेशन शिकंजा के तहत आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

About Post Author


Share this news
Advertisements