कटनी : रोहित चंचलानी हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

रोहित चंचलानी हत्याकांड ,तीन आरोपी गिरफ्तार
Share this news

शुक्रवार रात माधवनगर में दो पक्षों में हुआ था विवाद, मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ठ

कटनी दैमप्र। माधवनगर में रोहित चंचलानी हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है और उसके भी जल्द गिरफ्तार होने की संभावना है। पकड़े गए आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है और पूछताछ कर रही है।

विवाद के बाद हत्या, जबलपुर में मौत

शुक्रवार की रात को रोहित चंचलानी अपने दोस्तों के साथ माधवनगर मुख्य बाजार में घूम रहा था। उसी दौरान उसका विवाद आकाश पोपटानी पिता प्रकाशचंद पोपटानी, 33 वर्ष निवासी कैरिन लाइन, दीपक मोटवानी पिता सुरेश कुमार मोटवानी 30 वर्ष निवासी राबर्ट लाइन, महेश कुमार आडवानी पिता गुलाबराय आडवानी 30 वर्ष निवासी राबर्ट लाइन और मोहित धमेचा से हो गया था। चारों ने रोहित को घेर लिया था और बेदम पिटाई करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था और वहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

परिजन उसका शव लेकर माधवनगर पहुंचे थे और तांगा स्टैंड में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल चारों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था और उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस की टीमों ने आरोपी आकाश पोपटानी, दीपक मोटवानी और महेश आडवानी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपित मोहित की तलाश कर रही है।थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं। दीपक मोटवानी पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं जबकि ,महेश आडवाणी के विरुद्ध 3 और फरार मोहित धामेचा पर 27 मामले दर्ज हैं।

इस पूरे प्रकरण में पुलिस अपनी विवेचना में जुटी हुई है जबकि मृत रोहित चंचलानी के परिजन लगातार पुलिस की जांच पर सवाल उठा रहे हैं। मृत रोहित की बहन कशिश का आरोप है कि उसे न्याय नहीं मिल रहा है। रोहित की हत्या में माधवनगर के प्रकाश आहूजा का हाथ है उसी के इशारे पर हत्या हुई है और उसी के इशारे पर घटना स्थल में लगे सारे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज भी हटा दिए गए हैं। जबकि इस मामले को लेकर प्रकाश आहूजा का कहना है कि उनका इस मामले में कोई हाथ नहीं है।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements