शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा से पूरा देश उत्साहित और गौरवान्वित है : राष्ट्रपति मुर्मू

शुभांशु शुक्ला
Share this news

नयी दिल्ली, 25 जून 2025 (भाषा)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि पूरा देश भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा से उत्साहित और गौरवान्वित है।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भारत के लिए एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। पूरा देश एक भारतीय की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर उत्साहित और गौरवान्वित है। वह और एक्सिओम-4 मिशन के अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के उनके साथी अंतरिक्ष यात्री यह साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है – ‘वसुधैव कुटुम्बकम’।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह मिशन नासा और इसरो के बीच स्थायी साझेदारी को दर्शाता है। चालक दल द्वारा किए जाने वाले व्यापक प्रयोग वैज्ञानिक अध्ययन और अंतरिक्ष अन्वेषण के नए आयाम स्थापित करेंगे।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements