मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र
Share this news

भोपाल, 25 जून 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चलेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया कि सत्र में 10 बैठकें होंगी।

विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का छठा सत्र 28 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त तक चलेगा।

विधानसभा सचिवालय नौ जुलाई तक निजी सदस्यों के विधेयकों की सूचनाएं और 17 जुलाई तक निजी सदस्यों के संकल्पों की सूचनाएं स्वीकार करेगा। 22 जुलाई को स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचनाएं स्वीकार की जाएंगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements