भोपाल, 25 जून 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने 50 साल पहले देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और संविधान को ‘ध्वस्त’ कर दिया। सारंग ने आरोप लगाया, “चाहे इंदिरा गांधी हों या नेहरू परिवार का कोई भी सदस्य, उन्होंने हमेशा देश के लोकतंत्र पर हमला किया और संविधान को त्याग दिया।”
नेहरू परिवार को अपने पापों के लिए माफी मांगनी चाहिए : विश्वास सारंग
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल लगाया था। इस दौरान नागरिक अधिकारों को निलंबित करते हुए विपक्षी नेताओं और असंतुष्ट लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था और प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई थी। आपातकाल की 50वीं बरसी पर संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि नेहरू परिवार को अपने ‘पापों’ के लिए माफी मांगनी चाहिए।
सत्तारूढ़ भाजपा इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मना रही है।
नेहरू ने डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान किया
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान किया और इतिहास गवाह है कि नेहरू ने संविधान के मुख्य निर्माता को उनके खिलाफ साजिश करके लोकसभा में नहीं पहुंचने दिया।
मोदी ने आंबेडकर की जन्मभूमि को तीर्थस्थल में बदला
विश्वास सारंग मोदी ने आंबेडकर साहब की जन्मभूमि और कर्मभूमि को तीर्थस्थल में बदला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने हमेशा आंबेडकर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

