मप्र बिजली हादसा : रायसेन में छत की ढलाई करते समय करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत

रायसेन बिजली हादसा
Share this news

मप्र बिजली हादसा | रायसेन न्यूज़ | बिजली करंट से मौत | बिजली लाइन हादसा 2025

रायसेन (मध्यप्रदेश), 26 जून 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दिल दहला देने वाला बिजली हादसा हुआ है मसाला मिलाने वाली मशीन के बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग झुलस गए। यह घटना अपराह्न करीब तीन बजे बम्होरी थानाक्षेत्र के पड़रिया कला गांव में हुई।

हादसा कैसे हुआ ? मप्र बिजली हादसा 2025

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल मौर्य ने वताया यह घटना अपराह्न करीब तीन बजे बम्होरी थानाक्षेत्र के पड़रिया कला गांव में हुई।

पड़रिया कला गांव में जमना प्रसाद कहार के मकान के छत की ढलाई हो रही थी। छत के नजदीक से निकली बिजली लाइन से मसाला मिलाने वाली मशीन के संपर्क में आ जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग झुलस गए।

👥 मृतको की पहचान:

  • आजाद सिंह (24),
  • रूप सिंह (29)
  • राजेश सिंह (23)

अनिल मौर्य ने बताया कि घायलों को सिलवानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements