पंजाब : जेल में बंद गैंगस्टर की मां समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या

जेल में बंद गैंगस्टर की मां समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या
Share this news

चंडीगढ़, 27 जून 2025 (भाषा)

पंजाब के बटाला में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बटाला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अमृतसर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

घटना सीसीटीवी में हुई कैद

सिविल लाइंस क्षेत्र में कादियां रोड पर हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे बैठा एक हमलावर कार के अंदर बैठे पीड़ितों पर अंधाधुंध गोलियां चलाता दिख रहा है।

बाइक पर सवार थे बदमा

बटाला के पुलिस उपाधीक्षक परमवीर सिंह ने कहा, “ बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर कार में बैठे समय गोलियां चलाईं। भगवानपुर की रहने वालीं हरजीत कौर पिछले 2-3 साल से बटाला में किराए के मकान में रह रही थीं। हरजीत को अमृतसर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई, जबकि करणवीर को बटाला सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।”

अधिकारियों ने बताया कि दोनों के चेहरों, छाती और पेट पर गोलियां लगीं। उन्होंने कहा कि वे बृहस्पतिवार रात तरनतारन से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।

घटना की जाँच जारी

डीएसपी ने बताया कि करणवीर के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

भगवानपुरिया के प्रतिद्वंद्वी गिरोह के कुछ सदस्यों के दावे के बारे में पूछे जाने पर डीएसपी ने कहा कि जांच जारी है।

जेल में बदं गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया


मार्च में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मादक दवाओं और मन:प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम अधिनियम (पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट) के तहत हिरासत में लिया गया था और बठिंडा की सेंट्रल जेल से असम की सिलचर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

भगवानपुरिया 2022 में हुए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पंजाब पुलिस की हिरासत में था। इसके अलावा, वह कई अन्य मामलों में भी शामिल रहा है।

ऐसी और खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements