खरगोन में टेंपो के पलटने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, 17 घायल

खरगोन में टेंपो के पलटने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, 17 घायल
Share this news

खरगोन (मध्यप्रदेश), 01 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में सोमवार सुबह एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन में से दो सदस्यों की मौत हो गई।

16 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक जैतापुर थाना क्षेत्र में खंडवा-वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार के अलावा टेंपो में सवार 16 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने बताया कि सभी 17 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

कार को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो

जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन ने बताया की क्षेत्र के मगरिया गांव के पास सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान पास से गुजर रही एक मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गया, जिस पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि तीनों भीकनगांव से बड़वानी जिले के जुलवानिया जा रहे थे और टेंपो खरगोन से खंडवा जिले के पिपलोद जा रहा था।

हादसे में 2 की मौत

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार महिला मोनू (40) वर्ष और उसकी बेटी अनिता (16) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मोनू का पति बालू मोटरसाइकिल चला रहा था जो इस घटना में घायल हो गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और दुर्घटना के कारणों सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements