शिमला, 31 मई 2026 (भाषा)
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे वाहन में सवार आठ लोगों की मौत हो गई।
घटना बैरागढ़-सच पास-किलर रोड पर शुक्रवार देर रात घटी लेकिन स्थानीय लोगों को इस बारे में शनिवार शाम को ही पता चल पाया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हंसराज ने बताया कि बचाव अभियान चलाया गया लेकिन खाई गहरी होने और खराब मौसम की वजह से शव नहीं निकाले जा सके।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

