साकेत मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला इमारत ढहने से युवक की मौत

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला इमारत ढहने से युवक की मौत
Share this news

नयी दिल्ली, 31 मई 2026 (भाषा)

दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत के ढह जाने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है

ढही 4 मंजिला इमारत, कोचिंग-कैफे मलबे में तब्दील

सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग स्थित यह इमारत शनिवार शाम को ढह गई थी। इस भवन में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे के समय इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था। इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और उसका मलबा पास में स्थित टिन शेड वाली कैंटीन पर जा गिरा, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर आते थे।

मृतक की पहचान:

  • रवि (26)

घायलों की पहचान:

  • गुरुग्राम निवासी तरुण कुमार (26)
  • बिहार के मोतिहारी निवासी साइका खान (27)
  • सैदुलजाब निवासी नीलम यादव (25)
  • साकेत निवासी आदित्य शर्मा (24)
  • नोएडा निवासी क्षितिज प्रताप (25)
  • साकेत निवासी अनुज (25)
  • सैदुलजाब निवासी आस्था (25)
  • साकेत निवासी विशाल (24)

7 को दमकल-NDRF ने बचाया, 2 को स्थानीय लोगों ने निकाला

डीएफएस ने रविवार सुबह बताया कि सात लोगों को दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीएआरएफ), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) तथा अन्य एजेंसियों की सहायता से मलबे से बाहर निकाला, जबकि दो लोगों को स्थानीय निवासियों ने मलबे से बाहर निकाला। सभी आठ घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements