बड़वानी, 30 मई 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में तेजाब से झुलसकर महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में किसान विजय चौहान के खेत में बने घर में हुई।
बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा
चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजू खरते ने बताया कि राजपुर कस्बे के एक अस्पताल से जिला चिकित्सालय भेजी गई पिंकी की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि इलाज के बाद उसके दोनों बच्चों की हालत स्थिर है। चौहान की पत्नी पिंकी (24) को मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया, जबकि उसके दो बच्चों-चार वर्षीय शिवांगी और छह वर्षीय अथर्व का इलाज जारी है।
चूहे-बिल्ली के धक्के से गिरा तेजाब
चौहान ने दावा किया कि उसके घर की रैक पर टपक सिंचाई की पाइपलाइन साफ करने वाला करीब 10 लीटर तेजाब एक गैलन में रखा था जो ‘चूहे या बिल्ली के धक्के से’ नीचे गिर गया। किसान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गैलन का ढक्कन खुल गया और तेजाब नीचे सो रही मेरी पत्नी और बच्चों पर गिर गया। मेरी पत्नी का पलंग रैक के पास था। संभव है कि तेजाब उसके मुंह में भी चला गया हो।’’ घटना के वक्त वह शौचालय
जांच जारी
राजपुर पुलिस थाने के प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘चौहान के खेत में बने घर के आस-पास कोई दूसरा परिवार नहीं रहता। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और उसके पति से पूछताछ की जाएगी।’’
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

