गाजियाबाद में ई-कार में चार्जिंग के दौरान लगी आग, 15 लोगों ने पड़ोसी बिल्डिंग में कूदकर बचाई जान

गाजियाबाद में ई-कार में चार्जिंग के दौरान लगी आग, 15 लोगों ने पड़ोसी बिल्डिंग में कूदकर बचाई जान
Share this news

गाजियाबाद, 27 मई 2026 (भाषा)

गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्य नगर के राम पुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, इमारत के भूतल पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के भूतल पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट है। देर रात वहां चार्ज हो रही कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरी इमारत व सीढ़ियों में घना धुआं भर गया, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

15 लोगों ने छलांग लगाकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। अंदर फंसे करीब 15 लोगों ने जान बचाने के लिए पास की इमारत में छलांग लगा दी। वहीं कुछ लोगों को निवासियों के शोर मचाने पर सतर्कता से बाहर निकाला गया।

धुएं के कारण नीचे उतरना हुआ मुश्किल

निवासी राकेश ने बताया, “मैंने देखा कि भूतल पर खड़ी कार आग की लपटों में घिरी थी। सीढ़ियों में इतना धुआं था कि नीचे उतरना नामुमकिन था। हमने तुरंत अन्य लोगों को आवाज लगाई और उन्हें पड़ोस की बिल्डिंग के रास्ते सुरक्षित निकाला।”

आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

सूचना मिलते ही वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दमकल टीम ने तत्परता से बचाव अभियान चलाया और सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements