पंत और जुरेल के अर्धशतक, भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

पंत और जुरेल के अर्धशतक, भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन
Share this news

कोलंबो, 24 अगस्त 2026 (भाषा)

ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 419 रन बनाए।

भारत लंच तक 6 विकेट पर 419 रन

भारत ने सुबह पांच विकेट पर 300 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई तथा पहले सत्र में 119 रन जोड़े। इस बीच भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे सारांश जैन (06) का विकेट गंवाया। लंच के समय पंत 63 और जुरेल 59 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों अभी तक सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़ चुके हैं।

पंत ने चोट से उबरकर खेली पारी

श्रीलंका को दूसरे दिन सुबह तुरंत ही सफलता मिली जब असिथा फर्नांडो ने जैन को दूसरी स्लिप में कैच आउट कराया। पंत रविवार को मैच के पहले दिन लाहिरु कुमारा की गेंद से हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने तीन रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उन्होंने दो घंटे से भी अधिक समय तक क्रीज पर बिताकर चोट को लेकर चिताओं को दूर कर दिया।

बाउंसरों की बौछार के बीच पंत का डटकर मुकाबला

पंत की पारी देखकर लग सकता है कि उनके लिए यह आसान रहा होगा लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था। तेज गेंदबाज फर्नांडो और कुमारा ने बाउंसरों की बौछार से उनके शरीर को निशाना बनाया। पंत ने इसका बखूबी सामना किया।

छक्कों और चौकों से पूरे किए अर्धशतक

इस बीच बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुमारा की गेंद को फाइन लेग के ऊपर से छक्का मारा। गॉल में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 66 रन बनाने वाले पंत ने ऑफ स्पिनर केशारा नुवांता की गेंद पर पुल शॉट से चौका लगाकर 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर छक्का लगाया। जुरेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जयसूर्या की गेंद पर चौका लगाकर इस श्रृंखला में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements