मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहा

मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहा
Share this news

मुंबई, 15 अक्टूबर 2026 (भाषा)

मुंबई पुलिस ने आप्रवास और विदेशियों विषयक अधिनियम के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के मामले में बॉलीवुड अभिनेता एवं अमेरिकी नागरिक इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है।

मुंबई पुलिस से क्यों मिला इमरान खान को नोटिस?

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी नागरिकता रखने वाले अभिनेता इमरान खान के खिलाफ यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन में उनके भाग लेने के बाद की गई है, जहां प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इमरान खान, अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था।

इमरान के पास है विदेशी नागरिकता

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इमरान खान के पास विदेशी नागरिकता है और वह भारतीय नागरिक नहीं हैं। आप्रवास और विदेशियों विषयक अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत किसी भी विदेशी नागरिक को भारत में राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों या राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है।’’

28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

पुलिस ने बताया कि अभिनेता को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का औपचारिक नोटिस दे दिया गया है और उन्होंने इसकी प्रति प्राप्त कर ली है। उसने बताया कि इस मामले में प्रशासनिक कार्यवाही जारी है।

प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे इमरान खान

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इमरान खान के ‘‘विदेशी नागरिक’’ होने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और मुंबई पुलिस से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया था कि क्या कोई विदेशी नागरिक ऐसे आंदोलनों में भाग ले सकता है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements