भिंड, 30 मई 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मौसम में हुए इस असमय बदलाव में सैकड़ों मवेशियों की भी मौत हो गई और कई जगह मकानों की दीवारें व पेड़ गिर गए।
भिंड के जिलाधिकारी किरोडी लाल मीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने से कुल तीन लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घरों की छत और दीवार गिरने से अतरसोहा तहसील में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए जबकि भिंड तहसील के ग्राम सदरीपूरा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मीना ने बताया कि गोहद तहसील के ग्राम सर्वा में एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चियां घायल हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

