नयी दिल्ली, 01 जून 2026 (भाषा)
जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजे सोमवार को घोषित हुए, जिसमें 56 हजार से अधिक उम्मीदवार सफल रहे और बिहार के शुभम कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
कितने छात्रों ने पास की ये परीक्षा
देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली इस परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जिनमें 10,107 छात्राएं हैं।
शुभम कुमार ने हासिल किया पहला स्थान
कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 360 में से 330 अंक हासिल कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। शीर्ष स्थान पर रहे शुभम कुमार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘मैं पिछले दो साल से जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था और मुझे उम्मीद थी कि मेरी मेहनत अच्छी रैंक दिलाएगी। अब जब मैंने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है तो बहुत खुशी हो रही है।’’

अरोही देशपांडे शीर्ष रैंक पाने वाली छात्रा
वहीं, आईआईटी दिल्ली जोन की ही अरोही देशपांडे शीर्ष रैंक पाने वाली छात्रा बनीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त कर पूरे देश में 77वीं रैंक हासिल की।
17 मई 2026 को आयोजित हुई थी परीक्षा
जेईई (एडवांस्ड) 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 1,79,694 अभ्यर्थियों ने परीक्षा एक और परीक्षा दो दोनों में भाग लिया। कबीर छिल्लर ने 329 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
शिक्षा से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

