भोपाल, 1 जुलाई 2025 (भाषा)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई को आगामी दो जुलाई को नया अध्यक्ष मिल सकता है। इस सिलसिले में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव : 2025
पार्टी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि प्रदेश संगठन पर्व के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गई है और इसके तहत नामांकन पत्र एक जुलाई को शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक जमा किए जाएंगे। जबकि परिणाम 2 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
नया अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की जगह लेगा। शर्मा 2020 से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं।
निर्वाचन अधिकारी : विवेक नारायण शेजवलकर नियुक्त
इस चुनाव के सिलसिले में वरिष्ठ नेता विवेक नारायण शेजवलकर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘एक जुलाई को रात 8:30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी। एक जुलाई को ही नामांकन पत्रों की जांच होगी। आवश्यक होने पर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो जुलाई को प्रातः 11 बजे से दो बजे तक मतदान कराया जाएगा।”
शेजवलकर ने कहा कि मतों की गिनती के पश्चात दोपहर दो बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी और इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

