सहेली ही निकली दुश्मन, जबलपुर में छात्रा ने सहेली के चेहरे पर फेंका एसिड

Share this news

जबलपुर, 30 जून 2025 (एजेंसी)

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है जिसमे एक छात्रा ने अपनी ही सहेली के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। लड़की 40 से 45 प्रतिशत तक झुलस गई और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

सरप्राइज के बहाने बुलाया बाहर : जबलपुर एसिड केस

रविवार रात इशिता, श्रद्धा के घर पहुंची और गेट पर आवाज लगाई। श्रद्धा ने अंदर से ही कहा, ‘मेरा कल एग्जाम है, मैं नहीं आ सकती।’ इस पर इशिता ने कहा, ‘तुम्हारे लिए सरप्राइज है। दो मिनट के लिए बाहर आ जाओ।’ बाहर आकर दोनों में थोड़ी बातचीत हुई। जैसे ही श्रद्धा वापस घर के अंदर आने लगी, तभी इशिता ने उस पर एसिड फेंक दिया।

चीख सुनकर बाहर दौड़ी मां, मां भी घायल

श्रद्धा की चीखने की आवाज आई तो उसकी मां दौड़कर बाहर आईं। देखा तो श्रद्धा के कपड़े जल चुके थे। श्रद्धा ने बताया कि शरीर में जलन हो रही है। मां उसे तुरंत बाथरूम में ले गई। उस पर पानी डाला। श्रृद्धा को संभालने के दौरान एसिड के संपर्क में आकर उसकी मां की त्वचा भी हल्की झुलस गई है।

श्रद्धा और इशिता के बीच बंद थी बातचीत

पुलिस के अनुसार शहर के अवधपुरी कॉलोनी निवासी श्रद्धा दास के पड़ोस में इंजीनियरिंग की छात्रा इशिता साहू (21) रहती है। दोनों बचपन की मित्र हैं। दोनों लड़कियां ज्ञानगंगा कॉलेज में पढ़ती हैं और किसी बात को लेकर मनमुटाव होने के कारण दोनों के बीच एक महीने से बातचीत बंद थी। उसके बाद से श्रद्धा ने इशिता से बातचीत बंद कर दी थी। इससे इशिता, श्रद्धा से ईर्ष्या रखने लगी। 

पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने रविवार रात अवधपुरी कॉलोनी में 23 वर्षीय श्रद्धा दास पर हमले के आरोप में उसकी सहेली इशिता साहू (22) को हिरासत में लिया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements