पन्ना में पिकनिक मनाने गए तीन युवकों की झरने में डूबने से मौत

पन्ना में पिकनिक मनाने गए तीन युवकों की झरने में डूबने से मौत
Share this news

पन्ना, 2 जुलाई 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकप्रिय पिकनिक स्थल बृहस्पति कुंड झरने से तीन युवकों के शव बरामद किए गए हैं। ये सभी युवक दो दिन पहले पिकनिक मनाने वहां गए थे।


बृहस्पति कुंड झरना : पन्ना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतना और पन्ना जिलों से एसडीईआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की संयुक्त टीम द्वारा 48 घंटे के गहन तलाशी अभियान के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि तीनों युवक नहाते समय गहरे पानी में फंस गए और डूब गए।

बृहस्पति कुंड झरना मानसून के दौरान एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल बन जाता है।


अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया, जबकि बाकी दो युवकों के शव को मंगलवार को निकाला गया।

मृतको की पहचान:

  • अभिषेक धीमर,
  • कृष्ण शर्मा
  • त्वरित चौधरी

उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र अभी पता नहीं चल पाई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements