भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने, पुलिस ने की जांच शुरु

भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने
Share this news

भोपाल, 6 जुलाई 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हैं। जिसमें कूड़े के एक ढेर पर कई तिरंगे जलते हुए दिखे।

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल और वार्ड 50 की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद सुषमा बबिशा ने पुलिस से संपर्क किया और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

BB ने इस घटना के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जो वार्ड 50 के कार्यालय के पास एक कूड़े के ढेर पर हुई, जहां नगर निगम कूड़ा जलाता है।

शाहपुरा पुलिस थाने के उप निरीक्षक हरीश गुजरबोस ने कहा, ‘‘इस संबंध में दो शिकायतें मिली हैं। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।”

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements