छतरपुर में दो लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

छतरपुर में दो लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुजारी गिरफ्तार
Share this news

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 6 जुलाई 2025(भाषा)

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो लड़कियों को प्रसाद खाने के लिए मंदिर में बुलाने के बाद उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रसाद के बहाने बुलाया घर : छतरपुर

यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर गढ़ी मलहरा पुलिस थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। गढ़ी मलहरा थाने की अधिकारी रीता सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी और उसकी भाभी की बेटी अपनी भाभी के घर जा रही थीं, जब वे आरोपी भगवतशरण दुबे के घर के पास से गुज़रीं, जिसके घर में एक मंदिर है। दुबे ने लड़कियों को प्रसाद लेने के लिए मंदिर के अंदर आने के लिए कहा तथा जब अंदर गईं तो उसने अनुचित टिप्पणियां कीं और उनका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज करके उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्र के उप-प्रभागीय पुलिस अधिकारी अमित मेश्राम ने बताया कि लड़कियों की काउंसलिंग करायी गई है। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्थिर पाया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements