हिंदुस्तान कॉपर मप्र में 400 करोड़ रुपये के निवेश से लगाएगी कन्सन्ट्रेटर संयंत्र

हिंदुस्तान कॉपर मप्र में 400 करोड़ रुपये के निवेश से कन्सन्ट्रेटर संयंत्र लगाएगी
Share this news

मलांजखंड (मध्यप्रदेश), 6 जुलाई 2025 (भाषा)

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) अगले दो-तीन साल में मप्र के मलांजखंड में 30 लाख टन सालाना क्षमता का नया कन्सन्ट्रेटर सांद्रक लगाने की तैयारी कर रही है। इसपर कंपनी 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

यह संयंत्र कंपनी की अयस्क उत्पादन क्षमता को तिगुना करने की योजना का हिस्सा है।

नई सुविधा का निर्माण कार्य अगले साल प्रारंभ

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को अगले साल इस नई सुविधा का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल मलांजखंड में कंपनी का 25 लाख टन सालाना क्षमता का कन्सन्ट्रेटर सांद्रक है।

कंपनी आंतरिक संसाधनों के माध्यम से सांद्रक को वित्तपोषित करने की योजना बना रही है।

एक सांद्रक संयंत्र अपशिष्ट चट्टान से मूल्यवान खनिजों को अलग करने के लिए खनन अयस्क को संसाधित करता है। यह सुविधा खनिजों के उच्च अनुपात वाले केंद्रित उत्पाद का उत्पादन करती है। फिर इसे अंतिम धातु या खनिज का उत्पादन करने के लिए गलाने या शोधन जैसे आगे के प्रसंस्करण चरणों में भेजा जाता है।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी:

(एचसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि सरकारी परामर्श फर्म मेकॉन संयंत्र के लिए एक निविदा दस्तावेज और तकनीकी डिजाइन तैयार कर रही है। इस संयंत्र की क्षमता 30 लाख टन सालाना की होगी।

कंपनी वर्तमान में मप्र में मलांजखंड तांबा कन्सन्ट्रेटर सांद्रक, झारखंड में घाटशिला कन्सन्ट्रेटर सांद्रक और राजस्थान में खेतड़ी कन्सन्ट्रेटर सांद्रक का परिचालन करती है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने 2030-31 तक अपनी अयस्क उत्पादन क्षमता को मौजूदा के 40 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 122 लाख टन सालाना करने की योजना बनाई है। (एचसीएल) तांबे के अयस्क खनन में लगी हुई है और देश में तांबे के अयस्क के लिए सभी परिचालन खनन पट्टे उसके पास हैं।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपना अबतक का सबसे अधिक 2,070.97 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया है। यह 2023-24 के 1,717 करोड़ रुपये से 21 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 468.53 करोड़ रुपये हो गया, जो 2023-24 में 295.41 करोड़ रुपये था।

व्यापार से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements