कटनी ,उमरियापान 6 जुलाई (दैमप्र)
उमरियापान ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पानी का बहाव में भी तेजी बरकरार है। बावजूद लोग असावधानी व लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है।
जान जोखिम मे डाल रहें युवा
उमरियापान ढीमरखेड़ा मार्ग के बीच गर्राघाट पुल के ऊपर आवागमन में जहां लोग जान जोखिम में रख रहे हैं। वहीं कुछ स्थानीय युवा पुल से नदी में कूद तैरकर दूसरी तरफ जा रहे है। अक्सर कई बार नदी में स्टंट और कलाबाजी के दौरान हादसे में लोगों की जान तक चली जाती है।इसके बावजूद स्थानीय युवाओं द्वारा लापरवाही बरती जा रही हैं।
बेलकुण्ड नदी मे कर रहे स्नान
विशेषकर आधा दर्जन स्थानीय युवा बेलकुण्ड नदी में एक साथ पुल से कूदकर पानी की तेज धारा में स्नान कर रहे है तथा धमाचौकड़ी मचाते नजर आ रहे हैं। पुल से धारा में कूदना तथा दूर तक डूबकी लगाने का आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही वे आपस में पानी में देर तक खेलने का आनंद भी लेने से परहेज नहीं करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में युवाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए,पुलिस की समझाइश के बाद युवा नदी में कूदे है। ये युवाओं की लापरवाही है।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

