अमरनाथ यात्रा 2025 : जम्मू आधार शिविर से 7,200 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा 2025 : जम्मू आधार शिविर से 7,200 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना
Share this news

जम्मू, dainikmp.com | 6 जुलाई 2025 (भाषा)

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए भारी बारिश के बीच रविवार तड़के 7,200 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। तीन जुलाई से शुरू हुई 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा में अब तक 50,000 से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।


श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था रवाना : अमरनाथ यात्रा 2025

श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर आधार शिविर से दो काफिलों में तड़के 3:35 से 4:15 बजे के बीच रवाना हुआ। इसमें 1,587 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल थे।

यह बुधवार के बाद से अब तक का सबसे बड़ा जत्था है। अब तक जम्मू से कुल 31,736 श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना हो चुके
हैं।

पहला जत्था बालटाल मार्ग से रवाना : अमरनाथ यात्रा 2025

अधिकारियों ने बताया कि कुल 147 गाड़ियों का पहला काफिला 3,199 श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल मार्ग से रवाना हुआ,


दूसरा जत्था पहलगाम मार्ग से रवाना : अमरनाथ यात्रा 2025

जबकि 160 वाहनों के साथ दूसरा काफिला 4,009 श्रद्धालुओं को लेकर पारंपरिक पहलगाम मार्ग से निकला।


जम्मू में 34 आवासीय केंद्र निर्माण

अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। जम्मू में 34 आवासीय केंद्र बनाए गए हैं और श्रद्धालुओं को आरएफआईडी टैग दिए जा रहे हैं। मौके पर ही पंजीकरण के लिए 12 काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements