राजगढ़ सड़क दुर्घटना : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच घायल

राजगढ़ सड़क दुर्घटना : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच घायल
Share this news

राजगढ़ (मप्र), 13 जुलाई (भाषा)

मध्यप्रदेश के राजगढ़ सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पचोर के देहरी जोड़ के पास ओवरब्रिज पर एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ।

पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया बामनिया ने बताया कि कार में सवार सभी लोग गुना जिले के बमोरी के मैदा और माना गांव के निवासी थे और वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बड़वानी के पानसेमल से लौट रहे थे। कार देहरी जोड़ ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आ गई और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

मृतकों की पहचान:

  • मुकेश बारेला (28)
  • देवेंद्र बारेला (40)

सभी घायलों का पचोर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया और फिर उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements