अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 135 करोड़ रु से अधिक की कमाई की

अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 135 करोड़ रु से अधिक की कमाई की
Share this news

हैदराबाद, 05 जून 2026 (भाषा)

अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन ही 135.36 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह स्पोर्ट्स आधारित एक्शन फिल्म बृहस्पतिवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई तथा समीक्षकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है।

पेद्दी सर की धमाकेदार ओपनिंग : पहले दिन 135.36 करोड़

फिल्म का निर्माण करने वाली प्रोडक्शन कंपनी ‘वृद्धि सिनेमा’ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा किए। स्टूडियो ने लिखा, “बॉक्स ऑफिस चैंपियनपेद्दी सर, फिल्म ने पहले दिन विश्वभर में 135.36 करोड़ रुपये से अधिक की कुल कमाई की। अब पेद्दी सिनेमाघरों में देखें।”

निराशाजनक गेम चेंजर के बाद पेद्दी से कमबैक

अभिनेता राम चरण की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, ‘पेद्दी’ की पहले दिन की कमाई उनके लिए शानदार वापसी का संकेत मानी जा रही है। यह फिल्म 1980 के दशक की ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘पेद्दी’ में एक निचली जाति के ग्रामीण के संघर्ष और यात्रा को दिखाया गया है, जो अपने समुदाय को पहचान और सम्मान दिलाने के लिए कुश्ती का सहारा लेता है।

फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि शिव राजकुमार उनके गुरु गौरनायडू के रूप में नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। वहीं, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बमन ईरानी सहायक भूमिकाओं में हैं।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements