कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार बी. सरोजा देवी का निधन

कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार बी. सरोजा देवी का निधन
Share this news

बेंगलुरु, 14 जुलाई 2025 (भाषा)

दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का यहां सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया। तमिल में उन्हें प्यार से ‘कन्नड़तु पैंगिली’ (कन्नड़ का तोता) कहा जाता था।


पहली ही फिल्म में जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार

सरोजा देवी ने 17 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ (1955) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अदाकारा को कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है। पहली ही फिल्म में अपने अभिनय के लिए अभिनेत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।


तमिल सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक : बी. सरोजा देवी

एक अन्य दिग्गज अभिनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन के साथ उनकी तमिल फिल्म ‘नादोडी मन्नान’ (1958) ने उन्हें तमिल सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। वर्ष 1967 में शादी के बाद भी सरोजा देवी की खासकर तमिल फिल्म उद्योग में मांग बनी रही। उन्हें ‘अभिनय सरस्वती’ भी कहा जाता था।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements