सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सीएम मोहन यादव को सौंपा आकाशवाणी स्टूडियो का स्वीकृति पत्र

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सीएम मोहन यादव को सौंपा आकाशवाणी स्टूडियो का स्वीकृति पत्र
Share this news

भोपाल, 02 अगस्त 2025 (भाषा)

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित करने का स्वीकृति पत्र सौंप दिया। केन्द्रीय सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने यादव से मुलाकात कर उन्हें यह स्वीकृति पत्र प्रदान किया।


सीएम मोहन यादव ने भारत सरकार का जताया आभार

सीएम मोहन यादव ने इस स्वीकृति के लिए भारत सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परम्पराएं हैं। आज के सूचना युग में अन्य जन माध्यमों के साथ प्रसारण माध्यमों का विशेष महत्व है। आकाशवाणी की अपनी प्रामाणिकता है। इस नाते मालवा अंचल में इंदौर के साथ ही उज्जैन एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां आकाशवाणी के स्टूडियो सेटअप की आवश्यकता थी।”


सिंहस्थ में अहम भूमिका निभाएगा आकाशवाणी केंद्र

सीएम यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत जहां अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं, वहीं आधिकारिक मीडिया के विस्तार की दिशा में उज्जैन में आकाशवाणी सेटअप स्वीकृत किए जाने की उपलब्धि महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “उज्जैन एवं मालवा क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों के प्रोत्साहन की दृष्टि से भी सर्वसुविधायुक्त रेडिया स्टेशन की आवश्यकता थी। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद होगा।”

यादव ने कहा, “केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सामुदायिक रेडियो नेटवर्क का विस्तार उपयोगी सिद्ध होगा। जनहितैषी निर्णयों की सूचनाओं को सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने में विशेष सहायता मिलेगी। प्रसार भारती ने भारत में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रसारण सेवाएं बढ़ाने की पहल की है। आकाशवाणी के लोकप्रिय चैनल अब स्मार्टफोन, टैबलेट और पर्सनल कम्प्यूटर पर गुणवत्तापूर्ण आडियो के साथ सुने जा सकते हैं।

हाइलाइट्स

  • उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप को मंजूरी।
  • सीएम मोहन यादव ने भारत सरकार का जताया आभार।
  • सिंहस्थ 2028 को लेकर आकाशवाणी की अहम भूमिका।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements