35 हजार रुपए नकद व बैग लूटकर भागे थे बदमाश
कटनी, 03 अगस्त 2025 (दैमप्र)
मुख्य रेलवे स्टेशन के आउटर में कानपुर स्टेशल ट्रेन में मुबई से कटनी की यात्रा कर रहे दंपत्ति के साथ लूट की वारदात सामने आई थी। तीन बदमाशों ने मिलकर एसी कोच में चढ़कर बैग छीनकर भाग निकले और जब चलती ट्रेन में अधेड़ यात्री ने उतरकर पकड़ने का प्रयास किया तो पत्थर बरसा दिए, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है।
कैसे और कब हुई यह घटना? कटनी जंक्शन लूट
घटना रविवार रात 1.40 मिनट पर हुई थी। शिकायत पर जीआरपी ने मामले को जांच में लिया है। मामले में अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार रिकबचंद बोथरा निवासी वर्ली काजरा भवन मुंबई पत्नी कांता बोथरा के साथ ट्रेन क्रमांक 04152 कानपुर स्पेशल ट्रेन में ए-1 की बर्थ नंबर 3 व 4 में मुंबई से कटनी की यात्रा कर रहे थे। दंपत्ति को कटनी उतरकर रीठी के मोहास स्थित डॉ. हनुमान मंदिर में जाना था। जैसे ही ट्रेन रविवार रात 1.40 बजे साउथ रेलवे स्टेशन क्रॉस हुई और कटनी जंक्शन के आउटर में पहुंची तो रिकबचंद उतरने के लिए बैग लेकर गेट पर आए। जैसे ही रिकबचंद दो बैग रखकर तीसरा बैग लेने के लिए पत्नी को बुलाने के लिए फिर से कोच के अंदर गए वैसे ही घात लगाकर चढ़े बदमाश बैग लेकर भाग निकला। रिकबचंद की जैसे ही नजर पड़ी तो उन्होंने झपट्ट मारकर बैग पकड़ना चाहा।
बदमाशों ने किया यात्री पर पथराव
इस बीच ट्रेन मध्यम गति से चल रही थी बदमाश बैग लेकर भागा तो रिकबचंद भी ट्रेन से उतर गए और बदमाश से बैग छीनने लगे, तभी अन्य बदमाशों ने पथराव कर दिया इसमें रिकबचंद के चेहरे व सिर में पत्थर लगने से लहूलुहान हो गए शोर सुनकर पत्नी दौड़ी और वापस बुलाया। बदमाशों ने दो बैग व 35 हजार रुपए नकद लूटकर रफूचक्कर हो गए हैं। जब रिकबचंद बदमाशों से छीनाझपटी में हार गए और घायल हो गए तो बोले की सब ले जाओ।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

