कटनी प्रीमियर फैक्ट्री के जीएम से ठगी : दवा सप्लायर बनकर हैक किया मोबाइल,खाते से उड़ाए 10.51 लाख रु.

कटनी प्रीमियर फैक्ट्री के जीएम से ठगी : दवा सप्लायर बनकर हैक किया मोबाइल,खाते से उड़ाए 10.51 लाख रु.
Share this news

सिविल लाइन में रहने वाले अफसर की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

कटनी, 03 अगस्त 2025 (दैमप्र)

एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन में रहने वाले प्रीमियर फैक्ट्री के जीएम को साइबर ठग ने निशाना बनाया है और उनके खाते से 10.51 लाख रु. उड़ा दिए। जीएम के अनुसार ठग दवा भिजवाने का आश्वासन देकर मोबाइल में एक लिंक भेजकर हैक करते हुए खातों से 10 लाख 51 हजार रुपए पार कर दिए हैं।


आरोपियों ने दवा सप्लायर बनकर की कॉल पर बात

जानकारी के अनुसार गौतम कुमार भट्टाचार्य मूल निवासी बनारस हाल निवासी सिविल लाइन एनकेजे में संचालित होने वाली प्रीमियर फैक्ट्री में बतौर जीएम पदस्थ हैं। पुलिस को की गई शिकायत में भट्टाचार्य ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। कई प्रकार की दवाएं चलती हैं। कुछ दिन पहले उनके पास एक युवक का फोन आया और उसने कहा कि हम दवा सप्लायर हैं। आपकी जो दवाएं चल रही हैं वह हम बहुत सही दाम में मुहैया कराएंगे। युवक कई बार फोन करता रहा।


 लिंक को क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल 

युवक कभी भैया तो कभी अंकल कहकर भट्टाचार्य का ब्रेनवॉश किया और फिर कहा कि अंकल यदि आपको भरोसा नहीं है तो अपना वॉट्सऐप खोलिये, मैने अपना नाम व जानकारी भेजी है। जैसे ही भट्टाचार्य ने वाट्सऐप पर आई जानकारी को क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया और फिर बदमाश ने इत्मिनान से तीन बैंक खातों से साढ़े 10 लाख रुपए से अधिक पार कर दिए।


खातों में लगवाया होल्ड

साइबर ठगों ने 30 व 31 जुलाई को भट्टाचार्य के एक खाते से 10 लाख रुपए से अधिक एक्वाटास बैंक से 45 हजार रुपए एचडीएफसी बैंक से 5 हजार रुपए एवम केनरा बैंक खाता से  पैसे गायब कर दिए हैं। हालांकि इस दौरान भट्टाचार्य को यह आभाष हो गया कि उनके साथ साइबर ठगी हो रही है तो उन्होंने तत्काल अन्य बैंक खातों में होल्ड लगवाया और शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बैंक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर ठगी की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने कहा कि एक व्यक्ति के साथ 10 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दवा सप्लाई के नाम पर लिंक भेजकर मोबाइल हैक करते हुए ठगी की है। मामले की जांच कराई जा रही है।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements