सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत ‘धड़क 2’ ने शुरुआती तीन दिन में 14.13 करोड़ रुपये की कमाई की

सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत 'धड़क 2' ने शुरुआती तीन दिन में 14.13 करोड़ रुपये की कमाई की
Share this news

नयी दिल्ली, 04 अगस्त 2025 (भाषा)

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘धड़क 2’ ने रिलीज़ के पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 14.13 करोड़ रुपये की कमाई की है।


‘धड़क 2’ फिल्म

यह फिल्म दो ऐसे प्रेमियों—नीलेश और विधि—की कहानी है, जो अलग-अलग जातीय पृष्ठभूमि से आते हैं और सामाजिक बंधनों से जूझते हैं। फिल्म एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।


फिल्म निर्देशक और निर्माणकर्ता

फिल्म का निर्देशन शाज़िया इक़बाल ने किया है। ‘धड़क 2’ का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने किया है।


फिल्म ने कुल 14.13 करोड़ रुपये की कमाई की

फिल्म के निर्माताओं ने ‘एक्स’ पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के साथ एक पोस्ट साझा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर और दिनवार कमाई का विवरण भी शामिल था। फिल्म ने पहले दिन 4.31 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.78 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.04 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 14.13 करोड़ रुपये रही।

पोस्ट में लिखा गया है, ‘‘प्यार का खुमार है और हर कोई इसे अपनी धड़कन में महसूस कर रहा है। अभी टिकट बुक करें। धड़क 2 अब सिनेमाघरों में।’’

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements