एनआरएल बीएसएनएल समझौता : भारत का पहला 5जी कैप्टिव निजी नेटवर्क स्थापित करने के लिए एनआरएल ने बीएसएनएल के साथ किया समझौता

एनआरएल बीएसएनएल समझौता : भारत का पहला 5जी कैप्टिव निजी नेटवर्क स्थापित करने के लिए एनआरएल ने बीएसएनएल के साथ किया समझौता
Share this news

गुवाहाटी, 04 अगस्त 2025 (भाषा)

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने अपने क्षेत्र में भारत का पहला 5जी कैप्टिव निजी नेटवर्क (सीएनपीएन) स्थापित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।


असम के लिए गर्व का क्षण : मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि एनआरएल बीएसएनएल समझौता असम के लिए गर्व का क्षण है।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ बीएसएनएल और एनआरएल ने रिफाइनरी क्षेत्र में भारत का पहला 5जी कैप्टिव गैर-सार्वजनिक नेटवर्क स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। डिजिटल असम और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम..’’


यह साझेदारी दूरसंचार कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है : रॉबर्ट जे. रवि

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि यह साझेदारी अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ भारत के रणनीतिक क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दूरसंचार कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बयान के अनुसार, शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में हस्ताक्षरित इस समझौते से अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी अनुकरणीय मॉडल के लिए मंच तैयार होने की उम्मीद है।

व्यापार से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements