राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब : ‘मैंने संविधान की शपथ ली’

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब : ‘मैंने संविधान की शपथ ली’
Share this news

हाईलाइट्स

1. कांग्रेस ने कर्नाटक में आयोजित की वोट अधिकार रैली।

2. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद के भीतर संविधान की शपथ ली है।

3. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर या माफी मांगने के लिए कहा।

बेंगलुरु, 08 अगस्त 2025 (भाषा)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग द्वारा उनसे शपथपत्र पर हस्ताक्षर करने या माफी मांगने के लिए कहे जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि उन्होंने संसद के भीतर संविधान की शपथ ली है।


‘चुनाव आयोग मेरे से मांग रहा शपथ पत्र’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने बेंगलुरु के ‘फ्रीडम पार्क’ में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि “वोट चोरी” के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को एक न एक दिन पकड़ा जाएगा क्योंकि यह एक आपराधिक कृत्य है। कांग्रेस नेता ने कहा, “चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वो कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है।”

उन्होंने दावा किया कि आज जब देश की जनता मतदाता सूची के डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट ही बंद कर दी क्योंकि आयोग जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा।


‘देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार’

इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव हुआ, लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन जीता लेकिन छह महीने बाद आश्चर्यजनक नतीजे आए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ पांच महीने के भीतर एक करोड़ नए मतदाताओं ने वोट दिया और इन सभी ने भाजपा को वोट दिया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements