इंदौर में पत्रकार पर हमला : आंगनबाड़ी के भीतर नशाखोर युवक का किया विरोध, पत्रकार ने कराई FIR दर्ज

इंदौर में पत्रकार पर हमला : आंगनबाड़ी के भीतर नशाखोर युवक का किया विरोध, पत्रकार ने कराई FIR दर्ज
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 अगस्त 2025 (भाषा)

इंदौर में पत्रकार पर हमला का एक मामला सामने आया हैं। मंगलवार देर रात आंगनबाड़ी केंद्र के भीतर नशा किए जाने के विरोध पर बदमाशों ने एक पत्रकार से मारपीट की और उस पर चाकू से हमले की कोशिश भी की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


नशा करने से टोका पर हुआ विवाद

अग्रेजी के एक राष्ट्रीय दैनिक के स्थानीय संवाददाता सागर चौकसे जब काम के बाद अपने घर लौटे, तो उनके घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ बदमाश शराब पी रहे थे। चौकसे ने जब बदमाशों को आंगनबाड़ी केंद्र में नशा करने से टोका, तो वे गाली-गलौज करते हुए विवाद पर उतारू हो गए और शराब पीने के लिए उनसे धन मांगने लगे। चौकसे के विरोध जताने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और इनमें से एक व्यक्ति ने पत्रकार पर बड़े चाकू से हमले की कोशिश भी की।


आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

अरोपियों ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी भी दी हैं। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद चौकसे को जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग निकले।


पत्रकारों ने की सख्त कार्यवाही की मांग

परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि पत्रकार की शिकायत पर शुभम चौकसे, कुणाल पवार और उनके साथी बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना को लेकर शहर के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। कई पत्रकार पुलिस थाने पहुंचे और घटना पर विरोध दर्ज कराते हुए बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements