पालघर, 13 अगस्त 2025 (भाषा)
पालघर लूट मामला में आरोपी महिला को पुलिस गुजरात के नवसारी से ने गिरफ्तार कर लिया हैं। महाराष्ट्र के पालघर जिले में 27 वर्षीय महिला ने पुरुष का वेश धारण कर अपनी बहन के ससुर के घर से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण लूट लिए। यह घटना सोमवार दोपहर वसई इलाके के मानिकपुर में हुई
घर का सौदा करने के बहाने आई महिला
उसने बताया कि आरोपी महिला अपनी बहन के 66 वर्षीय ससुर के घर का सौदा करने के लिए उसे देखने के बहाने पुरुष के वेश में उनके घर आई थी। आरोपी की बहन के ससुर उस घर में अकेले रहते हैं। घर में घुसने के बाद, आरोपी शौचालय देखने के बहाने बुजुर्ग व्यक्ति को उसमें ले गई और उसने पीड़ित को उसके अंदर बंद कर दिया तथा 1.4 किलोग्राम सोने के आभूषण एवं 2.3 किलोग्राम चांदी का सामान लेकर फरार हो गई। इस सामान की कीमत कुल 1,50,84,050 रुपये है।
75 से 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
पीड़ित की शिकायत के आधार पर उसी दिन भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत चोरी, डकैती और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने 75 से 80 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। ‘‘हमें एक फुटेज मिली जिसमें एक व्यक्ति चोरी का सामान ले जाते हुए दिख रहा है और वह चोरी के सामान को कहीं रखकर गायब हो गया। फिर एक महिला उस सामान को लेते दिख रही है।’’
आरोपी महिला नि किया जुर्म कबूल
बल्लाल ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए यहां की अपराध शाखा की एक टीम ने नवसारी पुलिस की सहायता से सोमवार देर रात गुजरात से ज्योति मोहन भानुशाली नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया। ‘‘पूछताछ के दौरान उसने खुद साजिश रचने की बात कबूल की और बताया कि वह पुरुष का वेश धारण कर अपनी बहन के ससुर के घर गई थी क्योंकि वह जानती थी कि वह अकेले रहते हैं। इस तरह उसने लूट को अंजाम दिया।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

