आदिवासी लड़की तस्करी मामला : ओडिशा से तस्करी कर लड़की को मप्र में बेचा गया

आदिवासी लड़की तस्करी मामला : ओडिशा से तस्करी कर लड़की को मप्र में बेचा गया
Share this news

जाजपुर, 13 अगस्त 2025 (भाषा)

ओडिशा के जाजपुर जिले में आदिवासी लड़की तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। 17 वर्षीय आदिवासी लड़की को तस्करी कर मध्य प्रदेश लाकर बेचने और उसकी शादी खरीददार से कराने का मामला सामने आया है। घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब सुकिंदा क्रोमाइट वैली में रहने वाले पीड़िता के परिवार ने मंगलवार रात को कालियापानी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।


सहेली ने मप्र में दर्शनीय स्थल दिखाने का दिया प्रलोभन

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि आदिवासी लड़की के एक सहेली ने उसे मध्य प्रदेश में तीर्थयात्रा और दर्शनीय स्थल दिखाने का प्रलोभन दिया था। प्राथमिकी के मुताबिक 27 जुलाई को आरोपी अपनी बड़ी बहन के साथ नाबालिग को तीर्थयात्रा और दर्शनीय स्थल दिखाने के बहाने मध्य प्रदेश ले गई, लेकिन बाद में उसे एक ऐसे व्यक्ति को बेच दिया जो उससे शादी करना चाहता था।

परिवार द्वारा दी शिकायत के अनुसार मध्य प्रदेश पहुंचने के अगले दिन पीड़िता ने अपने माता-पिता को फोन पर बताया कि वह ठीक है। इसके अनुसार लगभग एक पखवाड़े बाद परिवार को पता चला कि उसे बेच दिया गया है और उसकी शादी कर दी गई है तथा उसके ससुराल वालों ने लड़की को खरीदने के लिए पैसे दिए हैं।


शादी की तस्वीरें देख दंग रह गए परिजन

पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि लड़की ने गांव में अपनी एक सहेली को शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो भेजे थे। उसने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की ली गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। कलिंग नगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुप्रसन्ना मलिक ने बताया, ‘‘दोनों आरोपी बहनें पुलिस की जांच के दायरे में हैं… हम दोषियों को पकड़ने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements